तिरंगा यात्रा निकाल कर पुलिसकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा लेकर सड़क पर दौड़ लगाई और देशभक्ति का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने किया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस तिराहा, जिला अस्पताल के सामने से पीली कोठी, जैन मंदिर चौराहा होते हुए पुन: पुलिस लाइन पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी भारत माता के जयकारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति के प्रति जागरुक किया गया।
आरआई रामनाथ राणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और सिपाही इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।


