पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा
बड़हरिया में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में छात्रों और अधिकारीयों ने भाग लिया। ईओ प्रेम शिला ने इसे देशभक्ति का प्रतीक और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का प्रयास बताया। आमजनों को भी हर घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

बड़हरिया।'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रखंड के नगर पंचायत कार्यालय परिसर से नगर पंचायत के कार्यालपक पदाधिकारी सुश्री प्रेम शिला के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम के दौरान बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार ईओ प्रेम शिला, चेयरमैन प्रतिनिधि नसीम अख्तर, चेयरमैन रुकसाना खातून, उप चेयरमैन सलमा खातून, रहीमुद्दीन खान, वार्ड इरशाद अहमद, राजबलम पर्वत, सलीम अंसारी सहित ने मध्य विद्यालय बीआरसी बड़हरिया के छात्रों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। जो यात्रा नगर पंचायत से होकर ब्लॉक मोड़ से थाना चौक से होते हुए कचहरी चौक सहित जामो चौक से वापस लौटा।
इस दौरान आम लोगों को हर घर पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर ईओ प्रेम शिला ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाने का एक सराहनीय प्रयास है। मौके पर फैशल अली, मुन्ना खान, शहरूल खान, कैसर रजा, आशीष कुमार, मुंनेसर खान, श्रीराम चौधरी लियाकत अली सही अन्य थे।

