तिरंगा रैली निकाल कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
भीमताल में, धारी और रामगढ़ के भाजपा नेताओं ने मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा आयोजित की। मंत्री ने तिरंगा फहराकर इसका शुभारंभ किया और लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रहित में कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। रैली के समापन पर सभी ने देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

भीमताल। धारी और रामगढ़ के भाजपाइयों ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में लेटीबुंगा से भटेलिया तक तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ मंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से अनुशासन के साथ उत्तराखंड और देशहित में योगदान देने की अपील की।
रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या भी मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

