अंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरार

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

अंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरारअंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरारअंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारो

अंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरार

पेटरवार और बेरमो वन क्षेत्र की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अंगवाली कसराईबेड़ा जंगल से लकड़ी का बोटा लदा एक एलपी ट्रक जब्त किया। वन विभाग को जंगल से बड़े पैमाने पर लकड़ी काटकर ट्रक के जरिए बंगाल ले जाने की सूचना मिली थी। पेटरवार वन क्षेत्र के वनरक्षी सह बीट प्रभारी जगदीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इसमें पेटरवार वन विभाग की त्वरित कार्रवाई टीम भी शामिल थी। टीम के जंगल पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। टीम को मौके पर लकड़ी से लदा ट्रक मिला, जो रास्ते में फंसा हुआ था।

रास्ते में मिले जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया। इसके बाद बेरमो वन क्षेत्र की टीम की मौजूदगी में ट्रक को जब्त कर पेटरवार वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया। वनरक्षी जगदीश कुमार ने कहा कि लकड़ी कटाई और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंगवाली के जंगल से लकड़ी लदा ट्रक जब्त, कारोबारी फरार