प्रभावित जगहों पर की गश्त ग्रामीणों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
सल्ट ब्लॉक के गांवों में बाघ की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए दस पिंजरे लगाए गए हैं, जबकि 45 ट्रैप कैमरे और ड्रोन से बाघ की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
प्रभावित जगहों पर की गश्त ग्रामीणों को किया जागरूक
सल्ट। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बाघ की दहशत अब भी बनी हुई है। वन विभाग की विभिन्न रेंजों की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। कार्बेट नेशनल पार्क की टीम से भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए दस पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। 45 ट्रैप कैमरों, दो ड्रोन व दो लाइव कैमरों से भी बाघ की तलाश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक बाघ का पता नहीं लग सका है।


