पुराने घावों की वजह से हुई थी बाघ की मौत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर, संवाददाता।महेशपुर रेंज से रेस्क्यू किए गए बाघ की मौत उसके पुराने घावों की वजह से फैले बैक्टीरियल सेप्टीसीमिया के चलते हुई थी। आईवीआरआ

पुराने घावों की वजह से हुई थी बाघ की मौत

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज से रेस्क्यू किए गए बाघ की मौत उसके पुराने घावों की वजह से फैले बैक्टीरियल सेप्टीसीमिया के चलते हुई थी। आईवीआरआई बरेली ने बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा किया है। डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि महेशपुर रेंज के उदयपुर गांव के पास से घायल हालत में मिले बाघ की मौत उसके कंधे व पैरों पर मौजूद पुरानी चोटों की वजह से हुई बैक्टीरीयल सेप्टिसीमिया या इन्फेक्शन की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि पुराने घावों के चलते हुआ इन्फेक्शन बाघ के तमाम अंगों में फैल गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

29 जून की शाम महेशपुर रेंज के उदयपुर गांव के पास एक बाघ ने 55-वर्षीय कालीचरन पर हमला कर दिया था। हमले के बाद की गई कांबिंग में वनाधिकारियों ने घटनास्थल से महज 150 मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत से बाघ को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान बाघ घायल अवस्था में पाया गया। घंटों चले उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।