चारे के खेत में मिले बाघ के पदचिह्न , किसान भयभीत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

भीखमपुर के आंवला जंगल से सटे गांव विशोखर में बाघ के पदचिह्न मिलने से स्थानीय किसान भयभीत हो गए। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। किसान चारा लेने के लिए खेतों में गए थे, लेकिन बाघ का डर उन्हें वापस घर लौटने पर मजबूर कर दिया।

चारे के खेत में मिले बाघ के पदचिह्न , किसान भयभीत

भीखमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग क्षेत्र के आंवला जंगल से सटे गांव विशोखर के दक्षिण खेतों पर चारा काटते समय बाघ के पदचिह्न मिले। भयभीत किसान ने खेतों तरफ जा रहे किसानों को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग आंवला की टीम ने पगचिह्न की जांच कर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। आंवल जंगल से सटे गांव विशोखर के दक्षिण कस्बा भीखमपुर निवासी आशीष मिश्रा व रवि दीक्षित सुबह अपने पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहे थे। कस्ता भीखमपुर मार्ग के किनारे से निकले चक मार्ग से खेत में बाघ के पगचिह्न देखकर किसानों ने ग्रामीणों को सूचना दी।

वहीं सुबह नगरा गांव के पूर्व अवनीश त्रिवेदी व अखिलेश त्रिवेदी के गन्ने के खेतों में बाघ के पदचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ की मौजूदगी के चलते पालतू पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण वापस घर चले गए। मौके पर पहुंचे वन दरोगा माया प्रकार वर्मा, वन दरोगा विजय सिंह, टीम संजय, सर्वेश, व मुख़्तार ने पगचिह्न की जांच कर बाघ की पुष्टि की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचारे के खेत में मिले बाघ के पदचिह्न , किसान भयभीत