एम्बुलेंस के सामने आया बाघ, थमी सांस, तेंदुए ने बुजुर्ग को खींचा
बहराइच में एक एंबुलेंस के सामने अचानक एक बाघ आ गया। बाघ करीब दो मिनट तक एंबुलेंस के सामने खड़ा रहा। एंबुलेंस का चालक और स्टाफ घबरा गए। इसके अलावा, एक बुजुर्ग किसान पर तेंदुए ने हमला किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

बहराइच/मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट रेंज में बिछिया-गिरजापुरी मार्ग के बीच सोमवार रात लगभग दस बजे एक बाघ एंबुलेंस के सामने आ गया। एम्बुलेंस के सामने अचानक आए बाघ से कर्मियों के होश उड़ गए। एम्बुलेंस की गति धीरे की। दो मिनट तक सड़क पर बाघ खड़ा रहा। रोशनी पाकर जंगल के अंदर चला गया। एंबुलेंस स्टाफ के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं तेंदुए ने एक बुजुर्ग किसान के पैर को जबड़े में दबा लिया और खींचने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो छोड़कर भागा। अस्पताल ले जाया गया है। दर असल सुजौली थाने के बिछिया रेलवे स्टेशन पर मरीज की सूचना पर 108 एंबुलेंस सोमवार रात लगभग 9:45 बजे पहुंची।
इसी दौरान पता चला कि जिस मरीज को एम्बुलेस लाने जा रही थी उसकी मौत हो गई है। इसके बाद एंबुलेंस खाली वापस सुजौली पीएचसी आ रही थी। जब एंबुलेंस बिछिया-गिरजापुरी के बीच जमुनिया मोड़ के पास पहुंची। एंबुलेंस के आगे - आगे एक बाघ अचानक आकर चहलकदमी करने लगा। बाघ लगभग दो मिनट तक एंबुलेंस के आगे मस्त चाल में चलता रहा, उसके बाद जंगल की ओर चला गया। बाघ देखकर एम्बुलेंस को पायलट शरीफ अहमद ने तत्काल रोक दिया। बाघ के जंगल में घुसने पर ही फिर एंबुलेंस आगे बढ़ सकी। ईएमटी मनमोहन ने बताया कि एकायक सामने बाघ का नजारा कर चालक व वह सहम गए। फिर धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे जिसके बाद वह जंगल में चला गया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

