मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
समस्तीपुर में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान एक अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। पवन एक्सप्रेस में शुक्रवार को रेल अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान कई यात्रियों से जुर्माना भी वसूला गया। रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई की दिशा में कड़ी नजर रखी।

समस्तीपुर। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस में रेल अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया। टिकट चेकिंग अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार, धुरंधर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी व रेलकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:टिकट जांच अभियान में 469 बेटिकट यात्री धराए


