मिठाई हॉल्ट के अभिकर्ता का ठेका समाप्त कार्रवाई
सहरसा में मिठाई हॉल्ट के अभिकर्ता सम्राट भगत सिंह का ठेका नकली टिकट बिक्री और अधिक किराया वसूली के कारण समाप्त कर दिया गया। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद यह कदम उठाया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ठेका समाप्त किया गया, जो 15 अगस्त 2029 तक वैध था।

सहरसा। नकली टिकट बिक्री और अधिक किराया वसूली के मामले में मिठाई हॉल्ट के अभिकर्ता का ठेका समाप्त कर दिया गया है। समस्तीपुर मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने मामला संज्ञान में आते जांच के बाद यह कार्रवाई की है।मिठाई हॉल्ट के अभिकर्ता सम्राट भगत सिंह पर नकली टिकट बेचने और अधिक टिकट किराया राशि वसूलने का आरोप लगाते लोगों ने सोशल साइट्स एक्स पर शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते सीनियर डीसीएम ने सहरसा के डीसीआई को इसकी जांच करते रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था। सीनियर डीसीएम से मिले निर्देश के आलोक में डीसीआई संजय कुमार शर्मा ने मिठाई स्टेशन पहुंचकर मामले की जांच की।
जांच के दौरान ग्रामीणों ने हॉल्ट अभिकर्ता पर अधिक टिकट किराया वसूलने और नकली टिकट बेचने जैसा गंभीर आरोप लगाया। जांच में इसकी पुष्टि होते हॉल्ट अभिकर्ता का ठेका समाप्त करने का सीनियर डीसीएम ने आदेश जारी किया। जांच अधिकारी ने बताया कि हॉल्ट अभिकर्ता का 15 अगस्त 2029 तक का ठेका था।


