Chandauli News: टिकट जांच अभियान में 469 बेटिकट यात्री धराए
Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के रफीगंज और जपला स्टेशनों पर शुक्रवार को किलेबंदी कर टिकट जांच की गई, जबकि गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट च

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के रफीगंज और जपला स्टेशनों पर शुक्रवार को किलेबंदी कर टिकट जांच की गई, जबकि गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रफीगंज स्टेशन पर 197 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे विभागीय कर्मचारियों ने 1,19,885 राजस्व अर्जित किया। इसी क्रम में जपला स्टेशन पर चलाए गए अभियान में कुल 135 मामले पकड़े गए। जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूलते हुए ₹98,495 राजस्व प्राप्त किया गया। वहीं गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग के दौरान कुल 137 मामले पकड़े गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई में ₹93,795 राजस्व के रूप में वसूल किया गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा न करें। यात्री टिकट आरक्षित व अनारक्षित काउंटर, अधिकृत वेंडर, एटीवीएम तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट या रेलवन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।


