दुबई में युवकों के फंसने का मामला : एसएसपी ने दिए जांच के आदेश -दुबई में दगा : फंसे युवकों के
पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के मीरगंज के तीन युवक दुबई में फंसे हैं। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने मामले की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। युवकों का आरोप है कि उन्हें काम नहीं मिला और वे बिना पैसे के परेशान हैं। परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है।

दुबई में युवकों के फंसने का मामला : एसएसपी ने दिए जांच के आदेश -दुबई में दगा : फंसे युवकों के परिजनों ने रौटा थाना में दिया आवेदन पूर्णिया। जिले के रौटा थाना क्षेत्र के मीरगंज के तीन युवकों के दुबई में फंसे होने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जांच की प्रक्रिया
एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने जांच के लिए अमौर के अंचल पुलिस निरीक्षक अमजद अली खान को निर्देश दिया है। अमौर के अंचल पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दुबई में कथित तौर पर फंसे युवकों एवं ट्रैवल एजेंट से पूछताछ की गयी है। अभी परिजनों से पूछताछ बाकी है।
परिजनों का आवेदन
इधर, दुबई में फसे पूर्णिया के रौटा थानान्तर्गत मीरगंज निवासी दानिश, नाजिश एवं शमशाद के परिजनों ने मामले को लेकर रौटा थाना में आवेदन दिया है। रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मजदूरी के लिए दुबई गए पूर्णिया के युवकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। युवकों का आरोप है कि जिस काम के लिए उन्हें दुबई भेजा गया था, वहां पहुंचने के बाद वह काम नहीं मिला। इनमें मीरगंज के तीन तथा कोचाधामन के मिर्चाई टोला के चार युवक शामिल हैं।
युवकों की स्थिति
लंबे समय से बिना काम के रहने के कारण उनके पास खाने-पीने तक के पैसे नहीं बचे हैं। मीरगंज निवासी युवक नाजिश के पिता हसनैन ने बताया कि उनका पुत्र चार अगस्त को मजदूरी के लिए घर से दुबई गया था। वहां सात अगस्त से पानी के जहाज के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में काम मिला। युवक ने चार दिन काम किया, लेकिन काम कठिन होने और स्वास्थ्य खराब होने के कारण 10 अगस्त को काम छोड़ दिया। चार सितंबर तक ही वीजा अवधि है。


