हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, चालक बाल-बाल बचे
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
शुक्रवार सुबह दिल्ली देहरादून हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर हो गई। एक कंटेनर खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ा था, जिसके बाद डीसीएम और एक अन्य ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में सभी चालक सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, चालक बाल-बाल बचे
शुक्रवार की सुबह दिल्ली देहरादून हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे तीनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि चालक बाल - बाल बच गए। रामपुर मनिहारान के गांव हलगोया कट के पास एक कंटेनर खराब होकर हाईवे पर एक साइड में खड़ा था। सुबह करीब 3 बजे दिल्ली की ओर से हरिद्वार जाने वाला डीसीएम हाईवे पर खडे कंटेनर से टकरा गया। उसी दौरान एक ओर ट्रक ने पीछे से डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे तीनों वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के एक ओर जाकर पलट गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों से घटना संबंधित जानकारी ली।
हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। एसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे वाहन आपस में टकरा गए। जबकि चालक बाल- बाल बच गए और वाहन सड़क के एक ओर जाकर पलट गए।


