शेखूपुरा स्पेशल ट्रेन से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

जीआरपी पुलिस ने शेखूपुरा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल फोन, पायल और नकदी चुराने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह चोरी के मोबाइल और 2900 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले की जांच आसनसोल से जीआरपी फिरोजाबाद को भेजी गई है।

शेखूपुरा स्पेशल ट्रेन से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

शेखूपुरा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल, पायल और नकदी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल सहित 2,900 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में आसनसोल में दर्ज जीरो एफआईआर विवेचना के लिए जीआरपी फिरोजाबाद को भेजी गई थी। जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जीआरपी टीम प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने औरैया जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सनी पुत्र राजेंद्र राव निवासी गपकापुर की मढैया थाना दिवियापुर जिला औरैया, दीपक राजपूत पुत्र वटनलाल निवासी झटपटियापुर थाना दिवियापुर जिला औरैया, अमरजीत पुत्र कुवर सिंह निवासी रामनगरा थाना अच्छल्दा जिला औरैया बताया।पुलिस

ने उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल और 2900 रुपये बरामद किये हैं। चोरों ने जून माह में शेखूपुरा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के तीन मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल और करीब छह हजार रुपये नकद चोरी किए थे। सनी कुमार के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशेखूपुरा स्पेशल ट्रेन से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार