तीन छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान में हुआ
हिन्दुस्तान, चम्पावत
लोहाघाट के राउमावि फरतोला बाराकोट के तीन छात्राओं का नाम मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में शामिल हुआ है। इनमें कृष कुमार, पीहू रावत और निशा तिवारी का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापिका कविता वर्मा और कई अन्य व्यक्तियों ने उनके चयन पर खुशी जताई।

लोहाघाट। राउमावि फरतोला बाराकोट के तीन विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। प्रधानाध्यापिका कविता वर्मा ने बताया कि कृष कुमार पीहू रावत और निशा तिवारी का चयन हुआ है। उनके चयन पर बीईओ कमल भट्ट, जिपं सदस्य योगेश जोशी, राजेश अधिकारी, उमा पांडेय, सम्राट कोहली, शिक्षक रमेश जोशी, सुरेंद्र बोहरा,त्रिभुवन पंत आदि ने खुशी जताई।


