विधायक अभय सिंह-राकेश प्रताप और विनोद चतुर्वेदी 14 को होंगे भाजपाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

समाजवादी पार्टी के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह 14 अक्तूबर को अमेठी में भाजपा में शामिल होंगे। स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पंकज चौधरी उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। तीनों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। राकेश प्रताप सिंह ने सपा पर परिवारवाद, जातिवाद और हिन्दुत्व विरोध को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।

विधायक अभय सिंह-राकेश प्रताप और विनोद चतुर्वेदी 14 को होंगे भाजपाई

-स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पंकज चौधरी दिलाएंगे आधिकारिक रूप से सदस्यता -2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत कर की थी भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग

लखनऊ, विशेष संवाददाता।

तीन बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल

समाजवादी पार्टी के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह आगामी 14 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तीनों को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

विधानसभा की वेबसाइट पर विनोद चतुर्वेदी का नाम अभी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से सपा विधायक के रूप में दर्ज है। जबकि अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह असंबद्ध विधायक हैं। असंबद्ध श्रेणी में तीसरा नाम कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का दर्ज है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग

फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के कई विधायकों ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग की थी। इनमें विनोद चतुर्वदी, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य शामिल थे। उसके बाद से इन सभी का सपा से अलगाव जगजाहिर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन बागी विधायकों को लेकर कई बार तल्ख टिप्पणी भी कर चुके हैं। हालांकि हाल ही में राज्यसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के नाम पर उन्होंने बागियों को भी साथ आने का ऑफर दिया था। उधर, बगावत करने वालों में से मनोज पांडेय योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं जबकि पूजा पाल को भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारी बनाया है।

सपा पर बोला तीखा हमला

गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल से 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होने की जानकारी साझा की। वहीं अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी हिन्दुस्तान से बातचीत में 14 को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। राकेश प्रताप सिंह ने तो मीडिया से बातचीत पर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस जलाने वालों के साथ राजनीति करना संभव नहीं है। उन्होंने सपा पर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने हिन्दुत्व और सनातन विरोध के नाम पर भी सपा को घेरा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कौन से सपा के बागी विधायक 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे?−
विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधायक अभय सिंह-राकेश प्रताप और विनोद चतुर्वेदी 14 को होंगे भाजपाई