स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल ट्राली से टकराई,गंभीर

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

रायपुर थाने की तीन महिला कांस्टेबल सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गईं। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया गया और गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे हुई।

स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल ट्राली से टकराई,गंभीर

वैनी, हिंदुस्तान संवाद। रायपुर थाने में कार्यरत तीन महिला कांस्टेबल स्कूटी से कहीं जा रही थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से तीनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायपुर थाने में कार्यरत तीन महिला कांस्टेबल 24 वर्षीय भूमिका, 32 वर्षीय अलोपरानी तथा 23 वर्षीय आस्था मिश्रा गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक ही स्कूटी पर सवार होकर थाने जा रही थी, जैसे ही वह चौखड़ा गांव के पास पहुंची स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई।

घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने सभी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।