47.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार
47.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार 47.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार 47.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन ने

दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती धुबुटोला-बालूबाड़ी सड़क पर सोमवार सुबह एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 47.3 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के महानता ठाकुर, सूरज बुद्धा क्षेत्रीय (दोनों मंगलबारी निवासी) और सागर लंबू (रत्ना चौक, झिलझिली, झापा निवासी) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12वीं वाहिनी एसएसबी की ए कंपनी मोहामारी की बालूबाड़ी सीमा चौकी के जवान सोमवार सुबह सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीनों संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर जाते दिखे।
सूचना पर पहुंची दिघलबैंक पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए धुबुटोला गांव के समीप उनकी तलाशी ली गई, जिसमें संभावित ब्राउन शुगर और दो मोबाइल बरामद हुए। सहायक कमांडेंट शिव राम कृष्णन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नेपाली नागरिकों को दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

