ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत को मिलने जा रहे हैं तीन और राफेल लड़ाकू विमान, आज रात जामनगर में होगी लैंडिंग

भारत को मिलने जा रहे हैं तीन और राफेल लड़ाकू विमान, आज रात जामनगर में होगी लैंडिंग

भारतीय वायु सेना को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने जा रहा है। फ्रांस के एयरबेस से तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। फांस से आ रहे इन तीन विमानों की लैंडिंग गुजरात के...

भारत को मिलने जा रहे हैं तीन और राफेल लड़ाकू विमान, आज रात जामनगर में होगी लैंडिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 13 Oct 2021 10:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वायु सेना को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने जा रहा है। फ्रांस के एयरबेस से तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। फांस से आ रहे इन तीन विमानों की लैंडिंग गुजरात के जामनगर में होगी। तीन और राफेल विमान मिलने के बाद भारत में इनकी संख्या अब 29 हो जाएगी। तीन लड़ाकू विमानों के भारत आने के बाद 7 लाड़ाकू विमान और आएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस से आने वाले ये तीन राफेल अंबाला में गोल्डन एरो स्ववॉड्रन में शामिल होंगे। बता दें कि 2016 में लगभग 60,000 करोड़ के सौदे के तहत भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदा था। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास्ते होते हुए भारत पहुंचेंगे।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को सभी 36 राफेल विमान तय समय से पहले मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए कुछ दिनों के लिए बंदी घोषित की गई थी। इसके बावजूद वैमानिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी दसॉल्ट एविएशन से भारत को राफेल विमान समय से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) की तरफ से आयोजित चौथे भारत-फ्रांस निवेश सम्मेलन से इतर लेनैन ने कहा कि यूरोपीय देश से संबंधित कंपनियों ने भारत में 10 अरब यूरो से अधिक का निवेश किया है, जिससे 2.50 लाख भारतीयों को रोजगार मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें