सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति हुए जख्मी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

महामदपुर दरिया गांव के निकट एक सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। हादसा तब हुआ जब ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक पर पलट गया। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।

सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति हुए जख्मी

एनएच-22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया गया है कि भगवानपुर थाने के भगवानपुर गांव निवासी मंजु देवी एवं नागेन्द्र कुमार ई-रिक्शा गाड़ी पकड़कर गोरौल से भगवानपुर जा रहा था। उसके आगे गोरौल थाना के महमदपुर दरिया गांव निवासी रामानंद कुमार भी अपने बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक पर पलट गया,जिससे तीनों लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। चिकित्सक ने रामानन्द कुमार को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

-शैलेन्द्र पांडेय

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।