तीन छात्राओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

कुचेसर रोड चोपड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तीन बालिकाओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयन प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित होगी। कुल 350 से अधिक छात्राओं में से 12 का चयन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बालिकाओं को बधाई दी।

तीन छात्राओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कुचेसर रोड चोपड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की तीन बालिकाओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस दौरान बालिका समन्वयक पूजा सैनी ने बताया की 5 अक्टूबर को गोरखपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के स्टेडियम में समस्त उत्तर प्रदेश की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं आयु वर्ग 14 एवं आयु वर्ग 17 के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आयु वर्ग 14 में नियुक्ति एवं वंशिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम की कोच रीता भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की लगभग 350 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली12 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि आज बालिकाएं न केवल शिक्षा अपितु खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी बुलंदियों को हासिल कर रही हैं यह गौरव का विषय है कि 75 जिलों में से हमारे जनपद की तीन बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह उनके कठिन परिश्रम एवं उनकी कोच रीता भाटी के कुशल प्रशिक्षण का परिणाम है जिसके द्वारा उनका चयन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय की खेल शिक्षिका मीनाक्षी मलिक वार्डन, अर्चना त्यागी ,अंजू लीना सहित शिक्षकों ने बधाई दी।-----------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन छात्राओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन