ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ में PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जलकर मौत

दर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ में PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जलकर मौत

चंडीगढ़ में शनिवार को एक घर में आग लगने से तीन युवतियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर...

दर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ में PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जलकर मौत
टीम लाइव हिन्दुस्तान,चंडीगढ़Sun, 23 Feb 2020 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

चंडीगढ़ में शनिवार को एक घर में आग लगने से तीन युवतियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं।

चंडीगढ़ के सेक्टर 32-डी के मकान नंबर 3325 में आज दोपहर आग लग गई। आग से बुरी तरह घायल हुई लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली लड़कियों के नाम रिया, पाथी और मुस्कान हैं।

एक लड़की ने आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई की।

पहली मंजिल पर पीजी खोला गया था, वहां बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। आग लगने पर ज्यादातर लड़कियां पीजी में नहीं थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें