27 जून से एनसीजेडसीसी में होगा जनजातीय उत्सव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में पहली बार एनसीजेडसीसी द्वारा तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 27 जून को शुरू होगा। इस उत्सव में श्रंगारीक नृत्य नाटिका और विभिन्न जनजातीय नाटकों का मंचन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को जनजातीय कला से परिचित कराना है।

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से पहली बार केंद्र सभागार में तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। मप्र के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के सहयोग से होने वाले उत्सव का शुभारंभ 27 जून को होगा। पहले दिन संगीता शर्मा के निर्देशन में शिप्रा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति शाम छह बजे की जाएगी। 28 जून को श्री चंद्रमाधव वाटिक की ओर से महाबली छत्रसाल की प्रस्तुति तो समापन अवसर पर सतीश व्याम के निर्देशन में राजा लोहगुण्डी की प्रस्तुति की जाएगी। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि उत्सव के जरिए जनजातीय नाटकों का मंचन शहरवासियों को देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


