आचार्य का आचरण एवं शिक्षण राष्ट्र के भविष्य का करती है निर्माण

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

तिर्वा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय आचार्य विकास कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सर्वांगिण विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण पर चर्चा की गई। विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रमुख हीरालाल चैरसिया ने शिक्षकों के लिए विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सभी आचार्य ने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

आचार्य का आचरण एवं शिक्षण राष्ट्र के भविष्य का करती है निर्माण

तिर्वा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय आचार्य विकास का समापन के समय में सर्वांगिण विकास पंचकोषात्मक विकास पर मंतन किया गया। कस्बे में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय आचार्य विकास वर्ग का समापन किया गया। अंतिम दिवस के प्रशिक्षण पर शिक्षा के विविध आयामों तथा व्यक्तित्व निर्माण के व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रमुख हीरालाल चैरसिया ने कहा कि विषय विषेशज्ञों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण अतिआवश्यक है। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग शुक्ला ने गणित व सुशील त्रिपाठी ने सामाजिक विज्ञान, भीष्म प्रसाद ने अंग्रेजी एवं ज्ञानेश जी ने हिंदी शिक्षण की नवीन तकनीकों एवं सूक्ष्म विंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

समापन को संबोधित करते हुए हीरालाल ने कहा कि आचार्य का मार्ग राष्ट्र की दिशा तय करता है। इस अवसर पर सभी आचार्यां ने संकल्प लिया कि वह भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को सशक्त बनाने का कार्य करता है। इस अवसर पर सैकडों आचार्य व विद्या भारतीय के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।