कुंभकार टोला में कलश यात्रा के साथ मारुति नंदन यज्ञ शुरू
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादबलियापुर कुंभकारटोला में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय श्रीश्री 108 मारुति नंदन यज्ञ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 201 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और समुदाय के सदस्य मौजूद थे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलवार को बलियापुर कुंभकारटोला में तीन दिवसीय श्रीश्री 108 मारुति नंदन यज्ञ भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। मौके पर बजरंबली के जयकारे व गाजा-बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में 201 महिलाओं ने भाग लिया। भाजपा नेत्री तारा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, उपप्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, संतलाल प्रमाणिक, शैलेन मंडल, पंसस नमिता मंडल, निताइ रजवार, सपन महतो, अजय गोराइं, राजकिशोर कुंभकार, श्याम सुंदर, दीपक कुमार, बलराम कुंभकार, उज्जवल गोराइं आदि मौके पर थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


