जिउतिया के नहाय-खाय पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में संतान के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय जीवितपुत्रिका व्रत की शुरुआत हो गई। पहले दिन व्रतियों ने स्नान के बाद उगाई गई सब्जियों के साथ शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया। अगले दिन व्रती निर्जला उपवास करेंगे।

जिउतिया के नहाय-खाय पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़

साहिबगंज। संतान के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि और परिवार के मंगलकामना को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय जीवितपुत्रिका व्रत शुरू हो गया। व्रत के प्रथम दिन नहाय खाय व्रतियों ने किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर अहले सुबह से स्नान करने को व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पहला दिन

व्रतियों ने गंगा स्नान आदि करने के बाद पास के मंदिरों में पूजा भी किया। इसके बाद घर आकर शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया। भोजन में विभिन्न प्रकार की सब्जियां बनी। जिनमें सतपुतिया झिंगली या अन्य झिंगली, अरबी यानि कच्चू, पोईया साग, नोनी साग आदि जरुर बनाये गये। इसके अलावा भी कई प्रकार की सब्जी बनायी गयी। व्रतियों ने भोजन तैयार करने के बाद झिंगली के पत्ता पर उसका भोग लगा कर पूजा किया। इसके बाद फिर भोजन व्रतियों व परिवार के अन्य सदस्यों ने किया।

बाजार में हलचल

वही सब्जी मंडी व मछली बाजार में भी काफी चहल पहल रही। कुछ घरों में इस दिन मछली बनने का रिवाज है तो वे मछली बाजार भी गये। मछली बाजार भी आज काफी तेज रहा। रोहू, कतला आदि 220-330 रुपए किलो, झींगा मछली 100- 150 रुपया पौवा और अन्य छोटे साइज का मछली 100 रुपया पौवा बिका। सब्जी मंडी में आज झिंगली 40-50 रुपया पौवा तो सतपुतिया झिंगली 75 से 100 रुपया पौवा तक बिका। शनिवार को व्रती निर्जला उपवास करेगी और संध्या में पूजन करेगी, रविवार को सुबह पूजन करने के बाद व्रत का पारण यानि समापण हो जायेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जीवितपुत्रिका व्रत कब शुरू हुआ?−
जीवितपुत्रिका व्रत शुक्रवार से शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिउतिया के नहाय-खाय पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़