घटता भूजल स्तर कारण व निवारण विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुभारंभ

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भूजल सप्ताह के अंतर्गत सोनभद्र में एक तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में भूजल स्तर में गिरावट के कारणों और निवारण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कई अतिथियों को सम्मानित किया गया और पुरातात्विक धरोहरों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

घटता भूजल स्तर कारण व निवारण विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुभारंभ

सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से आयोजित भूजल सप्ताह के अंतर्गत घटता भूजल स्तर कारण एवं निवारण विषय पर आधारित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस दौरान गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी और क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माध्यम से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद पुरातत्व विभाग के आलोक रंजन ने कार्यक्रम के अध्यक्ष आईएचडब्ल्यू उप्र के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि इतिहासकार व विंध्य संस्कृति शोध समिति के संस्थापक-निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य वक्ता रवि प्रकाश चौबे विशिष्ट अतिथि अजीत कुमार सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव कॉलेज के प्रबंधक जसवीर सिंह, आकाशवाणी केंद्र ओबरा के सौरभ तिवारी को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं छात्राओं के माध्यम से पुरातात्विक धरोहरों पर आधारित लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर रूपेश कुमार झा, आशुतोष कुमार, दिनेश कुमार, हरि भजन सिंह, किरण सिंह, अनुपमा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।