130 शिक्षकों ने अंग्रेजी संवाद का अभ्यास किया

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

एसवीएम इंटर कॉलेज आवास विकास में तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला शुरू एसवीएम इंटर कॉलेज आवास विकास में तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला शुरू

130 शिक्षकों ने अंग्रेजी संवाद का अभ्यास किया

ऋषिकेश, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला शुरू हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों आए लगभग 130 प्रशिक्षुओं को अंग्रेजी में दैनिक जीवन के संवाद, शुद्ध उच्चारण, शब्दावली विकास, मंच संचालन आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। रविवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला का शुभारंभ विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विजयपाल ने किया।

कार्यशाला का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान समय की आवश्यकता है, किंतु अंग्रेजी केवल भाषा है, ज्ञान का मापदंड नहीं। कहा कि विद्या भारती वर्षों से मातृभाषा आधारित शिक्षा, कौशल विकास, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, अनुभवात्मक शिक्षण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा पद्धति का सफल संचालन कर रही है। मेंटोर दीपक ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान खेल-आधारित शिक्षण, समूह गतिविधियों, संवाद अभ्यास, प्रेरक सत्रों एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की अंग्रेजी बोलने की दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण और प्रतिभागी

विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि इस कार्यशाला में विद्या भारती के विभिन्न संकुलों के विद्यालयों से वे आचार्य एवं आचार्याएं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने नोएडा में विद्या भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अंग्रेजी संभाषण प्रशिक्षण शिविर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 130 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। मौके पर गढ़वाल संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंगवाल, कुमाऊँ संभाग निरीक्षक सुरेशानन्द जोशी, प्रांतीय लेखाकार प्रमुख कमल, विद्यालय अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार कंडवाल, प्रबंधक डॉ. गौरव वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, मनोज रयाल, प्रधानाचार्य लोकेंद्र अन्थवाल, अमरदीप, इन्द्रपाल परमार आदि उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला कब शुरू हुई?
तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला रविवार को शुरू हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।