विद्यार्थियों को दी संस्कार आधारित जानकारी
अलीगढ़ में भारत विकास परिषद सेवा शाखा द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्कार, योग और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और मुख्य अतिथि ने बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू और शिक्षाप्रद कार्यशालाएँ आयोजित की।

अलीगढ़। भारत विकास परिषद सेवा शाखा द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नगला मसानी में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संस्कार आधारित कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। अलका अग्रवाल प्रधानाचार्या एसएसडी इंटर कालेज, सेवा शाखा संस्कार प्रकल्प प्रभारी ने अपने संबोधन में संस्कार के बारे में बताया। प्रांतीय बाल संस्कार शिविर प्रभारी इंद्र स्वरूप भटनागर द्वारा संस्कार सूत्रों का वर्णन कर विद्यार्थियों को इनके अनुसरण हेतु प्रोत्साहित किया। योगाचार्य विशन चंद्र वार्ष्णेय ने योगा के बारे में बताया। प्रदीप रंजन शर्मा ने संस्कार पर मार्गदर्शन प्रदान किया। एड. अनिल राज गुप्ता, सचिव उपकार शाखा ने मजेदार जादू दिखा कर मनोरंजन किया।
कोषाध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सचिव राज कुमार सक्सेना, एनपी सिंह, मनोहर सिंह, शशि भारद्वाज का सहयोग रहा।


