ज्ञान, चिंतन और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं पुस्तकें
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष रामजन्म चौबे ने किया, जिन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण साधन हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व बना हुआ है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित संस्थान में बुधवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) रामजन्म चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, चिंतन एवं व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आलोक सिंह, अरविंद तिवारी, रवींद्र यादव, आनंद राय, अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।


