सीवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला थाना में 7 जुलाई को दर्ज शिकायत के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार और डब्लू कुमार के रूप में हुई।

सीवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सीवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार सीवान। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि महिला थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान के दौरान गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को दबोच लिया। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

घटना का विवरण

एसपी ने बताया कि 7 जुलाई को महिला थाने में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 28 जून को कुछ नामजद व्यक्तियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपितों ने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया।

विशेष टीम का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन छानबीन की। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार तथा डब्लू कुमार के रूप में की गई है। दो बसंतपुर थाना क्षेत्र व एक महाराजगंज थाना क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनमें से दो आरोपितों के विरुद्ध थाने में पहले से विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों का भी सत्यापन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विशेष टीम की सफलता

इस कार्रवाई में गठित विशेष टीम में बसंतपुर के थानाध्यक्ष राजू कुमार , महिला थाना की अध्यक्ष सुमन कुमारी तथा जिला आसूचना इकाई के अधिकारी शामिल थे। टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए कम समय में आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। (सीवान से संदीप सिंह व रितेश कुमार की रिपोर्ट)

सामान्य प्रश्न

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसीवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार