साइबर ठगी की धनराशि हस्तांतरित कराने वाले गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

गी की धनराशि हस्तांतरित कराने वाले गिरफ्तार पुलिस ने सत्यापन के बाद की गिरफ्तारी फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी मेें प

साइबर ठगी की धनराशि हस्तांतरित कराने वाले गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त खातों का संचालन कर ठगी की धनराशि का लेन देन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना पुलिस ने सातनपुर भोपतपट्टी के अभय श्रीवास्तव, अनमोल, भोपतपट्टी निवासी अंकित शाक्य को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक सत्यापन के दौरान उन व्यक्तियों की पहचान की गयी जो साइबर अपराधियों की ओर से की जा रही ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने बैंक खाते में प्राप्त कर उसका लेन देन और निकासी अवैध रूप से कर रहे थे। जांच में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर इन तीनो की गिरफ्तार की गयी और मुकदमा दर्ज किया गया।

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या आनलाइन शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।