जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि, तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर रही है।

जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से सोमवार की सुबह प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी संदिग्ध व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए डीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस सूचना पर तुरंत पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता, फायर विभाग एवं तमाम जांच एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया। डीएम कार्यालय परिसर और भवन के भीतर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कार्यालय के विभिन्न कमरों, परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई।

कई घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीसीपी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य है। डीसीपी का कहना है कि धमकी भरा ई मेल भेजने वाले के बारे में पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी