अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगाधाम में गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच दिनभर स्नान किया, जिसके बाद पुरोहितों से कथा सुनकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने दान भी किया और गर्मी के बावजूद गंगा में खेलते रहे।

अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

अमावस्या पर मंगलवार सुबह विभिन्न राज्यों व जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगाधाम गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठी। अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, हापुड़, मेरठ आदि जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने बृजघाट व तिगरीगंगा धाम में स्नान किया। दूर जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन बृजघाट में सोमवार की रात से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगास्नान किया, जो दिनभर चलता रहा।

अधिकांश श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण और सावित्री की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी तथा घर में सुख शांति की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। गर्मी की वजह से युवाओं ने गंगा में अठखेलियां की। शाम तक गंगास्नान का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की कड़ी चौकसी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।