Muzaffarpur News: तीसरी सोमवारी के लिए आज पहलेजा रवाना होगा कांवरियों का जत्था

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए तीन लाख से अधिक कांवरियों के आने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ की तीव्रता के चलते प्रशासन को सक्रिय किया है। कांवरिया पहलेजा घाट पर स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

Muzaffarpur News: तीसरी सोमवारी के लिए आज पहलेजा रवाना होगा कांवरियों का जत्था

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने कांवरियों का जत्था शुक्रवार को पहलेजा के लिए रवाना होगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर प्रबंधन के अनुसार, तीसरी सोमवारी पर तीन लाख से अधिक कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की ओर से जलाभिषेक की संभावना है।मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दूसरी सोमवारी की तुलना में तीसरी में कांवरियों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है। इस सोमवारी में सेवादल और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए भीड़ नियंत्रण करना चुनौती होगी। इसलिए शुक्रवार से ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इधर, शनिवार से सेवा दल भी सक्रिय हो जाएगा।

प्रधान पुजारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को पहलेजा घाट पर गंगा में स्नान कर कांवरिया संकल्प लेंगे और गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहला जलाभिषेक करते हुए वहां से गरीबनाथ धाम पहुंचेंगे। शनिवार की सुबह से ही कांवरियों का जत्था जिले की सीमा में पहुंचना आरंभ कर देगा। वहीं, रविवार की सुबह डाक कांवरिया पहलेजा के लिए रवाना होंगे।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: तीसरी सोमवारी के लिए आज पहलेजा रवाना होगा कांवरियों का जत्था