अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
अषाढ़ माह की अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान किया। पितरों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की। सोरों के घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और ब्राह्मणों को दान वस्त्र दिए। पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

अषाढ़ माह की अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर हजारों ने गंगा घाटों पर डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार की खुशहाली की कामना की। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कछला और कादरगंज घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करते दिखे। मंगलवार की सुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कछला व कादरगंज घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा अर्चना की। राजस्थान, मध्य प्रदेश, आगरा व मथुरा से आए श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए हरिपदी गंगा पर धार्मिक अनुष्ठान किए।
पुरोहितों ने विधि विधान से यजमानों को धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर वस्त्र आदि बस्तुएं दान कीं। सोमवार की शाम से ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, आगरा व मथुरा से श्रद्धालुओं का सोरों पहुंचना शुरू हो गया था। मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान करना शुरू कर दिया। अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


