Araria News: नाग पंचमी: पैकपार के ऐतिहासिक बिषहरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Araria News: भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड के पैकपार गांव स्थित ऐतिहासिक बिषहरी स्थान

Araria News: भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड के पैकपार गांव स्थित ऐतिहासिक बिषहरी स्थान में सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने मां विषहरी कि पूजा अर्चना की।
मंदिर का इतिहास
डेढ़ सौ वर्षों से अधिक पुराना यह मंदिर शक्ति पीठ के रूप में विख्यात है। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हर वर्ष यहां पारंपरिक रूप से नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा दूध, लावा, झाप, फूल व नारियल चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है।
श्रद्धालुओं की मान्यता
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद बिषहरी माता पूरी करती हैं। यही कारण है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों जैसे सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया आदि से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में सम्मिलित होने पहुंचे।
प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था
मुखिया धनंजय सिंह भंटू, अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, राकेश रंजन परिहार, पंकज सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन कुमार सिंह, पिंटू सिंह, आनंद कुमार, बम शंकर सिंह, नीरज कुमार, सुभाष कुमार राम, भोला मंडल, विकास, विक्की सिंह, प्रिंस राजा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिषहरी स्थान माता के दरबार में सर्पदंश से पीड़ित लोग भी शरण लेने आते हैं। हर वर्ष नाग पंचमी पर यहां अपार श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तों की भारी भीड़ जुटती है।
मेले का माहौल
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बीडीओ केशव कुमार राय, सीओ पुजा कुमारी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व सशस्त्र जवानों की तैनाती रही। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जाती रही।
पूरे दिन मेले का माहौल भक्तिमय बना रहा। दुकानों की चहल-पहल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय बिषहरी माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा।


