ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशवर्ल्ड फूड इंडिया: 9 क्विंटल खिचड़ी पका भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

वर्ल्ड फूड इंडिया: 9 क्विंटल खिचड़ी पका भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत के संपूर्ण आहार और खाद्य ब्रांड के तौर पर शनिवार को दिल्ली में 918 किलो खिचड़ी तैयार की गई। इसके साथ ही भारत ने सबसे अधिक मात्रा में एक बर्तन में खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसे बकायदा...

वर्ल्ड फूड इंडिया: 9 क्विंटल खिचड़ी पका भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Sun, 05 Nov 2017 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के संपूर्ण आहार और खाद्य ब्रांड के तौर पर शनिवार को दिल्ली में 918 किलो खिचड़ी तैयार की गई। इसके साथ ही भारत ने सबसे अधिक मात्रा में एक बर्तन में खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसे बकायदा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिया गया है।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा यहां आयोजित विश्व खाद्य सम्मेलन 2017 एवं प्रदर्शनी में ग्रेट इंडिया फूड स्ट्रीट के ब्रांड एंबेसडर और जाने माने खानसामा संजीव कपूर और उनकी टीम ने इस खिचड़ी को तैयार किया। चावल, दाल, ज्वार, रागी सहित कई तरह के अनाज वाली, तमाम विटामिन युक्त, पोषक खिचड़ी को भारत के खाद्य ब्रांड के तौर पर पेश किया गया। इस अवसर पर गिन्नीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। मास्टरशेफ कपूर और अक्षयपात्र एनजीओ ने खिचड़ी बनाने की तैयारियों की रात भर निगरानी की। योगगुरु रामदेव ने इसमें तड़का लगाया।

गिनीज विश्व रिकॉर्ड की प्रोजेक्ट मैनेजर पाउलिना सपिंस्का ने कार्यक्रम में कहा, हम अभी भी खिचड़ी का इंतजार कर रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 918 किलोग्राम खिचड़ी को गिनीज बुक में जगह दी जा रही है।  
एक हजार लीटर क्षमता की कढ़ाई में बनी खिचड़ी 

खिचड़ी सात फीट के व्यास वाली एक हजार लीटर स्टेनलेस स्टील की कढ़ाई में भाप का प्रयोग धीमी आंच पर पकाई गई। इस कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया और वजन कर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने योग्य बनाया गया।

500 किलो खिचड़ी बनानी जरूरी 
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए खिचड़ी का न्यूनतम वजन 500 किलोग्राम आवश्यक था। हालांकि शेफ संजीव कपूर ने 800 किलोग्राम से अधिक का लक्ष्य तय किया था। टीम में इम्तियाज कुरैशी, रणवीर बरार, सुधीर सिब्बल, राकेश सेठी, अक्षय नैय्यर, सतीश गौड़ा जैसे शेफ भी शामिल रहे। 

कई अनाजों से बनी सुपाच्य खिचड़ी 
खिचड़ी बनाने के लिए 125 किलो चावल, 45 किलो मूंग छिल्का की दाल,का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा खिचड़ी में ज्वार, रागी, गाजर और अन्य सब्जियों का इस्तेमाल किया गया। 

60 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया स्वाद 
खिचड़ी को विश्व खाद्य सम्मेलन 2017 में शिरकत करने वाले 60 देशों के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने चखा। साथ साथ दिल्ली में अंतरराज्जीय बस अड्डे के समीप हनुमान मंदिर और आजादपुर कालोनी में आम लोगों को भी यह खिचड़ी वितरित की गई। 

योगगुरु रामदेव  ने कहा - खिचड़ी भारत का आहार और उपहार है। इसे विश्व पटल पर पेश करने के लिए सरकार को भार। यह स्वदेशी का प्रतीक है और खिचड़ी पूरे विश्व में धूम मचाएगी। 

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा-  खिचड़ी भिन्नता में एकता का प्रतीक है। पूरे देश में किसी न किसी रूप में खिचड़ी पकाई जाती है। अमीर-गरीब, यह हरएक का खाना है। हम इसे भारत के आहार के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करेंगे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें