मद्य निषेध सिपाही पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आज

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

छपरा में मद्य निषेध सिपाही के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 10,334 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रखी जाएगी।

मद्य निषेध सिपाही पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आज

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्वावधान में होगी परीक्षा परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन में फुलप्रूफ तैयारी का दावा किया है न्यूमेरिक 20 केंद्र बनाए गए हैं छपरा, नगर प्रतिनिधि। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के स्तर पर आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का दूसरा चरण बुधवार को है। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी व कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अभ्यर्थियों की निगरानी तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।सारण जिले में परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को होने वाली परीक्षा में 10,334 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी।

प्रशासनिक निर्देश

कदाचारमुक्त परीक्षा को ले प्रशासन सख्त जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त कराने के उद्देश्य से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला पदाधिकारी से मिले मार्गदर्शन के आलोक में शहर के प्रेक्षागृह के सभागार में सभी सीएस व मजिस्ट्रेट के साथ एडीएम की अध्यक्षता में पिछले दिनों बैठक हुई थी, जिसमें शुचिता को हर हाल में बनाए रखने के बारे में दिशा निर्देश दिया गया। बताया कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी

सभी वीक्षकों को यह घोषणापत्र देना होगा कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी की विधिवत तलाशी ली गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था कर आवश्यक सूचनाओं का समय-समय पर अनाउंसमेंट करने का निर्देश दिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा के लिए विशेष प्रबंध

निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएंगे और परीक्षा समाप्ति के 30 मिनट बाद तक विधि-व्यवस्था संधारण में लगे रहेंगे।उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। स्टैटिक मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक जांच हो और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री उनके पास न हो। प्रवेश पत्र व वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना

परीक्षा के दौरान अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में वरीय पदाधिकारी को नामित किया गया है।।जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

सामान्य प्रश्न

किस दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी?
परीक्षा बुधवार को आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।