ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश जमीन पर आराम से चलती है ये मछली, जानें इसके बारे में कुछ अनोखी बातें

जमीन पर आराम से चलती है ये मछली, जानें इसके बारे में कुछ अनोखी बातें

पानी से बाहर मछली के जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन प्रशान्त महासागर में पाई जाने वाली ‘मडस्किपर’ नामक प्रजाति की मछलियां पानी से बाहर सांस तो लेती ही है और बाहर निकलकर...

mudskipper fish
1/ 3mudskipper fish
mudskipper fish
2/ 3mudskipper fish
mudskipper fish
3/ 3mudskipper fish
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 22 Oct 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पानी से बाहर मछली के जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन प्रशान्त महासागर में पाई जाने वाली ‘मडस्किपर’ नामक प्रजाति की मछलियां पानी से बाहर सांस तो लेती ही है और बाहर निकलकर जमीन पर चलती भी है।

दरअसल यह सब संभव होता है इसके शरीर में बनी दो स्पंजी थैलियों की वजह से। धरती पर आते समय इन्हीं स्पंजी थैलियों में यह पानी भर लेती है व इसी पानी से अपने फेफड़ों को गीला रखती है और जब दोनों थैलियों वाला पानी खत्म हो जाता है या सूख जाता है तो ये ग्रासनी तथा अपने मुंह की सहायता से ऑक्सीजन ले लेती हैं और इस कारण कई घंटों तक पानी के बाहर भी मजे से रह सकती हैं। 

कीचड़ और दलदल में रहने वाली इस मछली की आंखें इसके सिर के ऊपर वाले हिस्से पर होती हैं, जिस कारण यह अपना बाकी शरीर पानी में होते हुए भी हवा में देख सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें