Palamu News: तीसरा पलामू गतका चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: पलामू गतका संघ ने 2026 का तीसरा चैंपियनशिप आयोजित किया जिसमें 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने खेलों के विकास पर प्रकाश डाला। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Palamu News: तीसरा पलामू गतका चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Palamu News: मेदिनीनगर , प्रतिनिधि। पलामू गतका संघ ने तीसरा पलामू गतका चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया। पलामू के विभिन्न विद्यालयो के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, झामुमो केंद्रीय सदस्य सानू सिद्दीकी, समाजसेवी रमाकांत मेहता, पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष बबलू चावला, मन्नत बग्गा आदि ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य की खेल नीति का उद्देश्य गांव-गांव से प्रतिभाओं को आगे लाना है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।

पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि गतका गुरु गोबिंद सिंह की ओर से दी गई वीरता, अनुशासन और आत्मरक्षा की महान परंपरा का प्रतीक है। वर्तमान समय में यह खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित कर रहा है। पलामू गतका संघ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम स्थान गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल को सर्वाधिक स्वर्ण पदक के लिए प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान संत मरियम स्कूल को रजत पदक के लिए प्राप्त हुआ। कांस्य पदक सर्वाधिक कांस्य पदक के लिए ब्राइटलैंड स्कूल को मिला। विजेता टीमों को अध्यक्ष सोनू नामधारी एवं प्राचार्य राहुल सिंह ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पलामू गतका संघ के जिला सचिव सुमित वर्मा आदि सक्रिय रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें