12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में 12 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। लोगों से अधिक संख्या में आकर अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है।

पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को


