लाखों सोने-चांदी के जेवर-नगदी ले गए चोर

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

लाखों सोने-चांदी के जेवर-नगदी ले गए चोरमऊरानीपुर में बदमाशों ने सूने घर को बनाया निशाना5 लाख 50 हजार की जेवर, 59 हजार नगद चोरीफोटो नंबर 9 कोतवाली थाना

लाखों सोने-चांदी के जेवर-नगदी ले गए चोर

झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बुढ़ाई बम्हौरी में बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी लेकर चंपत हो गए। वारदा के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव बुढ़ाई बम्हौरी निवासी अयोध्या प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत पर गए थे। तभी बदमाशों ने मुख्य दरवाजे के ताले चटकाए। उन्होंने एक कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का लॉकर तोड़ा। उसमें रखी सोने की माला, मंगलसूत्र, कान के फूल, चूड़ियां, हार, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण लेकर चंपत हो गए।

देर शाम जब वह घर लौटे तो अलमारी का लॉकर खुला पड़ा था। उसने से करीब 5 लाख 50 हजार के जेवरात गायब थे। इसके अलावा चोर करीब 59 हजार रुपए नगद भी ले गए हैं। घटना के बाद उनके पैरों तले जमीन सरक गई। वहीं वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का इंचार्ज ने भी मुआयना किया। उन्होंने काफी देर तक पड़ताल की। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में कुछ ग्रामीणों पर शक जताते हुए पुलिस से जांच कर चोरी का खुलासा और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी के अनुसार जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलाखों सोने-चांदी के जेवर-नगदी ले गए चोर