महावीरन मंदिर से एक दर्जन से अधिक घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

महाराजगंज के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के महावीरन हनुमान मंदिर से चोरों ने एक दर्जन से अधिक घंटे चोरी कर लिए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महावीरन मंदिर से एक दर्जन से अधिक घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

महाराजगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित महावीरन हनुमान मंदिर से बुधवार रात चोर एक दर्जन से अधिक घंटे चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। धार्मिक स्थल से चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी सूरज के मुताबिक, बुधवार रात मंदिर में लगे कई घंटे चोरी कर लिए गए। सुबह मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महावीरन हनुमान मंदिर से घंटे चोरी होने की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरी गए घंटों की बरामदगी और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहावीरन मंदिर से एक दर्जन से अधिक घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश