मोबाइल छीन कर भाग रहा चोर धराया
हिन्दुस्तान, बगहा
नरकटियागंज में रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में, यात्रियों और आरपीएफ, जीआरपी जवानों ने मोबाइल छीनने वाले चोर को पकड़ा। चोर की पहचान 24 वर्षीय देवेन्द्र राम के रूप में हुई है। घटना हरिनगर स्टेशन पर हुई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

नरकटियागंज। रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में मोबाइल छीन कर भाग रहे चोर को यात्रियों संग आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने पकड़ा है। तलाशी में दो मोबाइल बरामद किये गए हैं। घटना हरिनगर स्टेशन की है। मोबाइल छीन कर भाग रहे चोर की पहचान देवेन्द्र राम (24) नउका टोला (डोमटोली) बगहा के रूप में की गई है। मामले में रेल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रामनगर थाना के सिगरी मुड़ीला निवासी मोहन पासवान के ट्रेन में चढ़ने के दौरान आरोपी मोबाइल छीन कर भाग रहा था। किंतु हरिनगर कम्पिंग ड्यूटी स्टाफ प्रधान आरक्षी नीरज कुमार, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार व जीआरपी स्टाफ ने गिरफ्तार किया गया।


