ट्रेन में पर्स चोरी करते हुए पकड़ा गया युवक
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
ट्रेनों में दो पर्स चोरी के मामले सामने आए हैं। जीआरपी ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। आजमगढ़ की बबिता कुमारी का पर्स चोरी हुआ, जिसमें 20 हजार रुपये और मोबाइल थे। वहीं, एक और चोरी मामले में यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर जीआरपी को सौंपा।

ट्रेनों में यात्रियों के पर्स चोरी होने के दो मामले सामने आए हैं। जीआरपी ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन संख्या 19603 से रींगस से सूबेदारगंज आ रही आजमगढ़ की बबिता कुमारी यादव का गाजियाबाद-इटावा के बीच पर्स चोरी हो गया। उसमें 20 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। मामला इटावा जीआरपी को भेज दिया गया। वहीं, 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल में बनारस से इटावा जा रहे राजेश सक्सेना के परिवार का पर्स चोरी हुआ। यात्रियों ने आरोपी को ट्रेन में ही पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया।


