दर्शकों को बांधे रखता है नाटक द्रोपदी
हिन्दुस्तान, बरेली
बारेली के थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित थिएटर फेस्टिवल में प्रयागराज की संस्था अभ्युदय ने नाटक 'द्रोपदी' का मंचन किया। इस नाटक का निर्देशन दिव्या शुक्ला ने किया है, जो महाभारत की द्रौपदी को एक मजबूत स्त्री के रूप में प्रस्तुत करता है, जो अपने अस्तित्व और निर्णयों से लड़ रही है।

थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी बरेली की तरफ से चल रहे थिएटर फेस्टिवल में मंगलवार को प्रयागराज की संस्था अभ्युदय ने नाटक द्रोपदी का मंचन किया। नाटक का निर्देशन दिव्या शुक्ला ने किया। यह नाटक शशि भूषण ने लिखा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक महाभारत की द्रौपदी को केवल एक पौराणिक पात्र के रूप में नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व, सम्मान और निर्णयों से जूझती हुई स्त्री के रूप में प्रस्तुत करता है। महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी जब माताओं की सूनी हुई गोदों और चारों ओर फैले रक्त को देखती है, तो अपने ही निर्णय और प्रतिशोध पर सवाल करती है


