कोरोना के खिलाफ जंग जारी, अब तक 61 करोड़ लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन

Aug 27, 2021 02:02 pm ISTMrinal Sinha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य मंत्रालय अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारत ने गुरुवार, 26 अगस्त तक कम से कम 61 करोड़ कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इधर,  कैडिला के टीके जायकोव डी की आपूर्ति अक्तूबर के पहले...

कोरोना के खिलाफ जंग जारी, अब तक 61 करोड़ लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य मंत्रालय अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारत ने गुरुवार, 26 अगस्त तक कम से कम 61 करोड़ कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इधर,  कैडिला के टीके जायकोव डी की आपूर्ति अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। ये 12 साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जा सकेगा।

गुरुवार शाम 7 बजे तक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 611,043,573 वैक्सीन की खुराक दी गई। एक दिन में 6,787,305 खुराकें दी गईं। इसमें से 4,688,114 को पहली खुराक मिली जबकि 2,099,191 को दूसरी खुराक मिली। 18-45 आयु वर्ग में, 3,459,041 लोगों को पहली खुराक दी गई, जबकि दूसरी खुराक के रूप में 1,027,572 खुराक दी गईं। 

स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 10,356,040 लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि 8,292,060 लोगों को दूसरी खुराक भी दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 18,314,022 को पहली डोज और 12,854,105 को दूसरी डोज भी मिल चुकी है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि भारत ने शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 44,658 नए कोविड मामले दर्ज किए। इसके साथ, देश में संक्रमण की कुल संख्या 32,603,18 तक पहुंच गई और मरने वालों की संख्या 436,861 हो गई है।

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।