छत्तीसगढ़ के नए CM के नाम का ऐलान आज, मिजोरम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं जोरमथांगा
छत्तीसगढ़(Chattisgarh) में दो तिहाई से भी अधिक बहुमत से सत्ता में लौटी कांग्रेस(Congress) के आलाकमान ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है, पर इसका ऐलान आज होने वाली विधायक दल की बैठक में...
छत्तीसगढ़(Chattisgarh) में दो तिहाई से भी अधिक बहुमत से सत्ता में लौटी कांग्रेस(Congress) के आलाकमान ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है, पर इसका ऐलान आज होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा। वहीं, पूर्ण बहुमत जीत के बाद मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के अध्यक्ष जोरमथांगा (Zoramthanga) शनिवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 40 सदस्यीय विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट को 26 सीटें मिली हैं।
कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यहां बताया कि राज्य के लिए नियुक्त पार्टी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य के प्रभारी पी.एल.पुनिया के साथ मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव. पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद ताम्रध्वज साहू विशेष विमान से आज यहां पहुंचेंगे।
उन्होने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कायार्लय में विधायक दल की बैठक होंगी जिसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। इससे पूर्व कल मुख्यमंत्री के चारो दावेदारों ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने एक एक कर दावेदारों से राज्य में नेतृत्व के बारे में विचार विमर्श किया। राहुल गांधी के बुलावे पर कल सुबह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.चरणदास महंत दिल्ली पहुंचे थे। इस पद के एक और दावेदार कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ताम्रध्वज साहू पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे। इस पद पर किसी नेता की नियुक्ति करने का एकतरफा निर्णय लेने की बजाय आलाकमान दावेदारों के बीच सहमति बनाकर दूसरे राज्यों की तरफ फैसला करने की रणनीति अपना रहा है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के 28 मौजूदा विधायकों को करना पड़ा हार का सामना
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सीएम कौन? चरणदास महंत के नाम की चर्चा