वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल, जहां अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य बैठते हैं, पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इसके छींटे भारतीय राजनीति पर भी रड़ी है। वजह है हिंसक प्रदर्शन के दौरान वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराना। ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर आपस में भिड़ गए।
वरुण गांधी ने कैपिटल हिल हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, 'वहां पर भारतीय झंडा क्यों है? यह ऐसी लड़ाई है, जिसमें हमें निश्चित रूप से भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।''
वरुण गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा, 'दुर्भाग्य से भारत में भी कुछ ऐसे ही मानसिकता वाले लोग हैं, जो गर्व के के साथ तिरंगे का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करते हैं। उन सभी को देशद्रोही घोषित कर बदनाम करते हैं जो उनसे असहमत होते हैं। वह झंडा हम सभी के लिए एक चेतावनी है।'
Dear @ShashiTharoor, now that we know that this lunatic was such a dear friend of yours, one can only hope that you and your colleagues were not the silent 🤚 behind this mayhem. pic.twitter.com/bedkef7ZLc
— Varun Gandhi (@varungandhi80) January 8, 2021
लगे हाथ वरुण गांधी ने भी शशि थरूर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'इन दिनों, अपने देश में अपने गौरव का प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करना उपहास का कारण बन गया है। साथ ही, नापाक उद्देश्यों के लिए ध्वज का उपयोग करना भी बहुत आसान है।' उन्होंने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से, अधिकांश उदारवादियों ने भारत में राष्ट्रविरोधी विरोध प्रदर्शन (जैसे जेएनयू में) के दुरुपयोग की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया है। यह हमारे लिए गर्व का प्रतीक है और हम इसे बिना किसी मानसिकता के कारण मानते हैं।'
इसके बाद वरुण गांधी ने एक स्कीनशॉट शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर कैपिटल हिल में तिरंगा फहराने वाला व्यक्ति शशि थरूर के साथ लंच का लुफ्त उठाता दिख रहा है। वरुण गांधी ने आगे लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, अब जब हम जानते हैं कि यह चाटुकार आपका इतना प्रिय दोस्त था। अब कोई सिर्फ यह आशा कर सकता है कि आप और आपके सहयोगी इसपर चुप नहीं रहेंगे।'
[1/2] These days, it’s become too easy to deride Indians for using our flag to showcase our pride in our country. At the same time, it’s also too easy to use the flag for nefarious purposes. https://t.co/CnMBOsTF3m
— Varun Gandhi (@varungandhi80) January 7, 2021
हालांकि शशि थरूर ने इस आरोप का खंडन किया। उन्होंने लिखा, 'इसे पूरी तरह से खारिज करता हूं। क्या आप हर शुभचिंतक के कार्यों के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं? मैं अपने देश के प्रिय झंडे को शर्मनाक अमेरिकी भीड़ में लाने के किसी भी प्रयास की निंदा करता हूं।'